संभल, फरवरी 19 -- विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 को निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण पर रोक लगा दी गई है। स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि पुनरीक्षण कार्य से संबंधित किसी भी कार्मिक का तबादला या नई तैनाती आयोग की पूर्व अनुमति के बिना नहीं की जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा ने बताया कि यह निर्णय भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण प्रक्रिया अत्यंत संवेदनशील व समयबद्ध होती है, इसलिए इससे जुड़े पदों को किसी भी दशा में रिक्त नहीं छोड़ा जाएगा। यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी का स्थानांतरण अपरिहार्य हो, तो स्थ...