मुरादाबाद, जनवरी 16 -- विधानसभा के निर्वाचक नामावली के तहत पुनरीक्षण अभियान के तहत दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। पुनरीक्षण अभियान 6 फरवरी तक चलेगा। जिसके लिए आयोग ने 17 जनवरी, 18 जनवरी, 31 जनवरी के अलावा 1 फरवरी की तिथि अभियान के तहत निर्धारित की है। दावे आपत्ति प्राप्त करने के लिए अभियान स्थल पर स्टाफ की व्यवस्था रहेगी। 6 जनवरी को प्रकाशित निर्वाचक नामावली के साथ दावे आपत्तियों से संबंधित सभी प्रकार के फॉर्म 6 घोषणा पत्र सहित, फार्म 6 ए ,7 तथा 8 घोषणा पत्र मौके पर मौजूद रहेंगे। इसके अलावा प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। जो मतदाता का फॉर्म भरने में सहयोग करेगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राजकीय राजनीतिक दलों के नियुक्त किए गए बूथ लेवल एजेंट का सहयोग लिया जाएगा। सभासद,ग्राम प्रधान वॉलिंटर के माध्यम से ...