पटना, जुलाई 13 -- पुनपुन प्रखंड के पीपरा थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में शनिवार की रात बाइक सवार अपराधियों ने भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र केवट (52) को गोलियों से भून दिया। अपराधियों ने उन्हें चार गोली मारी। घटना के बाद परिजन उन्हें एम्स ले गए। वहां इलाज के दौरान भाजपा नेता की मौत हो गई। बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष आर के पाल खुद ने बताया कि फिलहाल परिजन आरोपितों के बारे में कुछ नही बता रहे है। परिजनों द्वारा लिखित शिकायत के बाद केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की छानबीन में जुट गई है। विष्णुदेव केवट के बेटे सुरेन्द्र केवट परिवार के साथ शेखपुरा गांव में रहते थे। वह पुनपुन प्रखंड भाजपा किसान मोर्चा का पूर्व अध्यक्ष रह चुके है। वे ग्रामीण पशु चिकित्स...