पलामू, अक्टूबर 24 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पिपरा प्रखंड के सरैया पंचायत अंतर्गत पुनपुन उद्गम स्थल कुंड पर छठ घाट की साफ-सफाई को सामाजिक संगठन ने शुक्रवार को अंतिम रूप दिया गया। छठ पूजा समिति के सदस्य घाट के आसपास साफ-सफाई के बाद सजावट एवं अन्य कार्य को अंतिम रूप देने में लगे है। पुनपुन उद्गम स्थल छठ घाट पर झारखंड सहित बिहार राज्य के कई गांव के श्रद्धालु भी छठ पर्व करने के लिए आते है। श्रद्धालुओं को पर्व करने में कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए समिति के सदस्य तत्पर रहते है। घाट पर श्रद्धालुओं के रहने के लिए भी हर संभव सुविधा दी जाती है। छठ पूजा समिति के अध्यक्ष रविकांत तिवारी ने कहा कि छठ पर्व को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में है। 27 अक्तूबर की रात में भक्ति जागरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। झारखंड, बिहार राज्य के कई गांव के लोग पर्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.