पलामू, जनवरी 14 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पिपरा प्रखंड के सरैया पंचायत अंतर्गत पुनपुन उद्गम स्थल कुंड पर मकर संक्रांति मेला बुधवार को लगाया गया। मेला का उद्घाटन पुनपुन उद्गम स्थल विकास समिति के उपाध्यक्ष सह समाजसेवी विकास तिवारी ने पिपरा थाना के एएसआई सद्दुक अंसारी के साथ किया। पुनपुन उद्गम स्थल की ख्याति झारखंड, बिहार सहित कई राज्यों में फैला है। मकर संक्रांति की सुबह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुनपुन उद्गम स्थल कुंड पर स्नान करके शिव मंदिर में पूजा किया। मेले में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विकास तिवारी ने कहा कि कुंड की पहचान कई राज्यों में है। कुंड पर विकास को लेकर कई कार्य-योजना भी तैयार किया गया है। झामुमो नेता सागर सिंह, प्रफुल्ल पाठक, दिनेश सिंह, नितिश सिंह, हरेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। पि...