रामगढ़, फरवरी 12 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के सुतरी पंचायत के भुइयांसगातु गांव में बुधवार को वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत ईकेवाईसी व सुरक्षित बैंकिंग को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पहला कदम थीम पर वितीय जागरूकता सप्ताह सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को ईकेवाईसी की आवश्यकता व इसके लाभ व सुरक्षित बैंकिंग में इसकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर केंद्रीय केवाईसी रजिस्ट्री सी केवाईसी खाता स्वच्छता व अनुशासन पर प्रकाश डाला गया। स्वाधार फिनएक्सेस संस्था के सीएफएल प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि सही केवाईसी, खाता अनुशासन और सतर्कता से ही वित्तीय धोखाधड़ी से बचा जा सकता है। उन्होंने लोगों से समय-समय पर केवाईसी अपडेट रखने और सुरक्षित बैंकिंग व्यवहार अपनाने की अपील की।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.