मोतिहारी, अगस्त 11 -- हरसिद्धि,निसं। थाना क्षेत्र के चडरहिया पंचायत के चढ़रहिया गांव में झुना मुखिया ने अपने पिता तिलक बिंद, मां भागो देवी व पत्नी चंदा देवी को शनिवार की देर शाम कुदाल से प्रहार कर घायल कर दिया । पुष्टि करते हुए थाना अध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए हमलावर पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुत्र ने अपने पिता पर उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया है, जबकि पुत्र की माता, उसकी पत्नी और पिता ने इस आरोप को बेबुनियाद बताया है। हमलावर की पत्नी ने बताया कि उसके ससुर पिता के समान हैं और उसके पति के द्वारा पिता पर गलत आरोप लगाया जा रहा है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस घटना में उसके पिता की स्थिति गंभीर बताई जाती है। उसके पिता तिलक बिंद को सदर अस्...