गोपालगंज, सितम्बर 13 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। संतान की मंगल कामना और पुत्र के दीर्घायु होने के लिए माताओं ने शनिवार को नहाय-खाय के साथ जिउतिया व्रत शुरू किया। रविवार को अहले सुबह माताएं सरगही खाकर पूरे 24 घंटे का निर्जला व्रत रखेंगी और पुत्र की लंबी आयु की कामना करेंगी। सोमवार को सुबह 6:26 बजे के बाद व्रती महिलाएं पारण करेंगी। जीवित्पुत्रिका, जितिया या जिउतिया नाम से प्रसिद्ध यह व्रत हिन्दू धर्म में माताओं की आस्था का केंद्र है। मान्यता है कि यह व्रत संतान की मंगलकामना के लिए किया जाता है। महिलाएं अपने बच्चों की लंबी उम्र और उसकी रक्षा के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। यह व्रत तीन दिन तक चलता है। व्रत के दूसरे दिन महिलाएं पूरे दिन और रात जल की एक बूंद भी ग्रहण नहीं करतीं। इसका संबंध महाभारत काल से भी माना जाता है। शनिवार को नहाय-ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.