समस्तीपुर, फरवरी 10 -- विभूतिपुर। प्रखंड क्षेत्र के पतैलिया वार्ड 4 निवासी हरेराम सहनी ने अपने पुत्र के गुमशुदा होने पर विभूतिपुर थाने में लिखित आवेदन देकर मदद की गुहार लगायी है। उन्होंने बताया है कि मेरा पुत्र मंतोष सहनी (32) बेंगलुरु में रह कर फेवर ब्लॉक ईंट बनाने का काम करता था। गत 2 फरवरी को बेंगलुरु से घर चला। इसके बाद 4 फरवरी को फोन पर अपनी पत्नी से बात कर बोला मैं गोरखपुर में हूं। इसके बाद मोबाइल बंद है। गत 7 फरवरी को मैं खोजबीन करने गोरखपुर पहुंचा। जीआरपी थाना गोरखपुर स्टेशन पर मोबाइल नंबर एवं फोटो व पता दिया। गोरखपुर चौकी थाना को भी पता एवं मोबाइल नंबर दिया इसके बाद घर चला आया। लेकिन अभी तक मेरे पुत्र का कहीं कोई पता नहीं चला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.