सोनभद्र, सितम्बर 15 -- सोनभद्र, संवाददाता। पुत्र की दीर्घायु और मंगलकामना के लिए रविवार को माताओं ने जीवित्पुत्रिका का निर्जला व्रत रखकर पूजन-अर्चन किया। शाम होते ही महिलाओं ने जीवित्पुत्रिका पूजन करने के लिए एकत्र होकर पूरे विधि-विधान से पूजन किया। नगर के मंदिरों पर महिलाओं की भीड़ रही। दूसरी ओर त्योहार के दौरान ज्युतिया व फलों की खरीददारी करने के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ी रही। राबर्ट्सगंज नगर क्षेत्र के रामसरोवर तालाब, बढ़ौली पोखरा, अकड़हवा पोखरा, न्यू कालोनी समेत ग्रामीण अंचलों में भी महिलाओं ने व्रत रहकर पूजन किया। पूजन करने को लेकर महिलाओं में उत्साह दिखाई दे रहा था। व्रती महिलाओं ने बताया कि पुत्रों की दीर्घायु की मंगलकामना के लिए रखा जाने वाला यह व्रत काफी कठिन है। पूजा में चना, फल आदि भेंट चढ़ाया जाता है। बीजपुर प्रतिनिधि के अनुसार: कठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.