रांची, फरवरी 15 -- रांची। पुंदाग की रहने वाली प्रियंका सिंह से बाइक सवार अपराधियों ने उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। प्रियंका ने पुंदाग ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रियंका ने पुलिस को बताया कि वह स्कूल से पुत्री को स्कूटी में लेकर कटहल मोड़ होते हुए घर लौट रही थी। इसी दौरान अमन ग्रीन सिटी के पास बाइक सवार दो अपराधी पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। वह पीछा भी की, मगर अपराधी भागने में सफल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...