उरई, मार्च 19 -- कालपी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में 18 वर्षीय युवती को अगवा कर ले जाने के मामले में पिता ने नामजद आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित पिता ने केस दर्ज कराते हुए अवगत कराया कि 15 मार्च की शाम 18 वर्षीया पुत्री को आरोपी लाल जी निवासी ग्राम रमपुरा थाना सट्टी कानपुर देहात अगवा कर ले गया है, साथ में सोने के दो लॉकेट, अंगूठी, चांदी के पायल, कान के टॉप्स और शादी के लिए रखे डेढ़ लाख रुपये भी गायब हैं। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करके कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है इस प्रकरण की विवेचना उप निरीक्षक राजेश सिंह को सौंप दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.