रांची, मई 10 -- खलारी, संवाददाता। बेटी की रिसेप्शन पार्टी में जा रहे पिता की खलारी थाना क्षेत्र के पाही गांव के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं बोलेरो चालक समेत परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घटना शुक्रवार की रात लगभग साढ़े 10 बजे की है। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है। मृतक सीताराम महतो हजारीबाग के केरेडारी प्रखंड के सलगा गांव का निवासी है। घायलों में सीतारम की पत्नी यशोदा देवी, बेटा रोशन कुमार, चालक और दो अन्य रिश्तेदार शामिल है। जानकारी के अनुसार, सीताराम महतो ने दो दिन पहले अपनी पुत्री की शादी पुंदाग में की थी। बेटी के ससुराल रांची के पुंदाग में रिसेप्शन पार्टी नौ मई को आयोजित की गई थी जिसमें शामिल होने के लिए पूरा परिवार पुंदाग जा रहा था। पाही गांव के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर पांच फीट नीच...