चक्रधरपुर, दिसम्बर 31 -- चक्रधरपुर,संवाददाता। वर्ष के अंतिम पौष एकादशी अथवा पुत्रदा एकादशी के अवसर पर मंगलवार को शहर स्थित मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर एकादशी व्रत का पालन किया। चक्रधरपुर रेलवे क्षेत्र के पांच मोड़ स्थित राधा-गोविंद मंदिर में एकादशी व्रत पालन करने वाले श्रद्धालुओं ने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। शाम को मंदिर में भजन-कीर्तन और आरती किया गया। बालाजी मंदिर में भी एकादशी व्रतधारी महिलाओं ने पूजा-अर्चना किया और भगवान से सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। एकादशी व्रत बुधवार सुबह 08 बजे के पूर्व भगवान का प्रसाद ग्रहण कर व्रती पारण करेंगे। शहर के तमाम मंदिरों में एकादशी व्रत के अवसर पर पूजा करने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। वैदिक पंचाग के अनुसार पौष महीने के शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी को पौष एकादशी कहा जाता है। इस दिन भग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.