नई दिल्ली, मार्च 19 -- रूस-यूक्रेन के बीच शांति समझौते को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बातचीत के बाद वाशिंगटन और कीव के बीच एक अहम बातचीत हुई। इस बातचीत के दौरान रूस-यूक्रेन शांति वार्ता को लेकर चर्चा हुई। ट्रंप ने इस बातचीत को बहुत बेहतर करार दिया और कहा कि इसका मकसद रूस और यूक्रेन की मांगों और जरूरतों को एक साथ लाना था। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया कि ये कॉल लगभग एक घंटे तक चली और इसमें उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से हुई अपनी पिछली बातचीत के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा, "हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, और मैंने विदेश मंत्री मार्को रुबियो और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वॉल्ट्ज से कहा है कि वे इस चर्चा का सही ब्यौरा जारी करें।" इस बातचीत के बाद कयास लगाए जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.