रियाद, मार्च 25 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल के पहले दिन से ही दुनिया भर में चल रहे युद्धों को खत्म कराने की कोशिशों में जुटे हैं। ताकि उन्हें वैश्विक शांति दूत के रूप में नई पहचान मिल सके। पिछले तीन साल से चल रहे यूक्रेन-रूस युद्ध को खत्म कराने के लिए भी उनकी टीम कड़ी मेहनत कर रही है। पहले यूक्रेन ने तीस दिनों के युद्धविराम पर सहमति जताई। बाद में रूस ने ऊर्जा और अन्य अहम ठिकानों पर हमले नहीं करने के आंशिक युद्धविराम पर अपनी सहमति दी और अब रूस और यूक्रेन ने सटे काला सागर में सीजफायर करने पर सहमति जताई है। पिछले तीन साल से युद्धग्रस्त दोनों देशों का एक साथ एक मुद्दे पर एकमत होना ट्रंप की बड़ी कूटनीतिक जीत मानी जा रही है। हालांकि, सऊदी अरब में इस सीजफायर पर सहमति जताते ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नया दां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.