नई दिल्ली, दिसम्बर 4 -- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत की दो दिवसीय यात्रा के तहत बृहस्पतिवार यानी आज नई दिल्ली पहुंचेंगे। भारत ने पुतिन के स्वागत के लिए निजी डिनर, राज्य भोज, उच्चस्तरीय द्विपक्षीय वार्ताएं और CEOs को संबोधन सहित कई कार्यक्रम तय किए हैं। इस बीच खबर है कि यूरोपीय देशों ने भारत से अपील की है कि वह रूस पर यूक्रेन युद्ध खत्म करने का दबाव बनाए। अमेरिका और यूरोप लगातार भारत पर रूसी तेल खरीद कम करने का दबाव बना रहे हैं, उनका तर्क है कि इससे पुतिन की "वॉर मशीन" को पैसा मिलता है। ऐसे में मोदी-पुतिन बातचीत पर वैश्विक निगाहें रहेंगी।मोदी-पुतिन: लगातार संवाद और युद्ध पर स्पष्ट संदेश साल 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद से मोदी और पुतिन की 16 बार बातचीत हो चुकी है- 11 बार 2022 से 2024 के बीच और सिर्फ 2025 में ही पांच बार बात हु...