नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा की तैयारियां तेजी पर चल रही हैं। तारीखों का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि 5-6 दिसंबर को वे 23वें वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत आ रहे हैं। शिखर सम्मेलन के दौरान भारत और रूस के बीच रोजगार, एस-400 राडार सिस्टम और लड़ाकू विमानों को लेकर तीन बड़े समझौते होने की संभावना है। पुतिन की पिछली भारत यात्रा 2021 में हुई थी। तब भी वह दिसंबर में शिखर वार्ता के लिए भारत आए थे, लेकिन इसके बाद रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते वह भारत यात्रा पर नहीं आए। यहां तक कि जी-20 सम्मेलन में भी हिस्सा लेने नहीं आए। पुतिन अपने दोनों कार्यकाल में अब तक नौ बार भारत आ चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी अब तक सात बार रूस की यात्रा कर चुके हैं। पुतिन की यह यात्रा ऐसे वक्त में हो रही...