सोनभद्र, फरवरी 17 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित रामलीला मैदान में आयोजित नौ दिवसीय श्री कृष्ण रासलीला के दूसरे दिन कंस की तरफ से भगवान कृष्ण को ढूंढने और उन्हें मारने के लिए भेजे गए राक्षसों के वध का मंचन किया गया। इस दौरान पुतना के वध के मंचन के दौरान श्री कृष्ण की तरफ से किए गए वध पर पंडाल में जय श्री कृष्णा के जय घोष गूंज उठे। इस दौरान बड़ी संख्या में नगर वासी वृंदावन से पहुंचे कलाकारों की रासलीला देखने के लिए पहुंचे। संयोजक राम प्रसाद यादव ने बताया कि दूसरे दिन की शुरुआत श्री राधे कृष्ण के आरती पूजन के साथ की गई, जिसके बाद नंद के घर भगवान की बचपन की अठखेलियों का दृश्य दिखाया गया। मंचन में आगे की प्रस्तुति में दिखाया गया कि कंस को नहीं पता चल पा रहा था कि उसके काल के रूप में पैदा हुए श्री कृष्ण कहा हैं, जिस ...