हल्द्वानी, मई 18 -- हल्द्वानी। पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती को लेकर रविवार को भाजपा मंडल कार्यालय में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में जयंती को लेकर 21 से 31 मई तक होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। जयंती में जिले के सभी मंडलों से प्रतिभाग करेंगे और उनके जीवन व ऐतिहासिक कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगायी जाएगी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रतिभा जोशी, जिला मंत्री प्रमोद बोरा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अल्का जीना, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कार्तिक हरबोला, हल्द्वानी मंडल अध्यक्ष मधुकर श्रोतिय, काठगोदाम मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...