जहानाबाद, अक्टूबर 31 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी की 41वीं पुण्यतिथि एवं देश के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। बैठक में दोनो महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि इंदिरा जी दूरदृष्टि पक्का इरादा वाली कर्मठ नेत्री थीं। उन्होंने देश की एकता और अखंडता से कभी समझौता नहीं किया। दिवंगत इंदिरा गांधी ने देश के विकास के लिए कल - कारखाने लगवाईं। कृषि के लिए सिंचाई की व्यवस्था कीं। देश को अनाज के मामले में आत्मनिर्भर बनाया। देश को किसी के सामने झुकने नहीं दिया।आतंकवाद से कभी समझौता नहीं किया। यह भी कहा कि लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे। महात्मा गांधी, पं...