देहरादून, फरवरी 22 -- धरातल संस्था द्वारा स्वतंत्रता सेनानी एवं राष्ट्रीय धारा के प्रमुख कवि रहे श्रीराम शर्मा 'प्रेम की 110 वीं पुण्यतिथि वाणी विहार जैन प्लॉट में उत्साह पूर्वक मनाई गयी। जनकवि डॉ. अतुल शर्मा ने अपने पिता स्वतंत्रता सेनानी श्रीराम शर्मा प्रेम का गौरवपूर्ण स्मरण किया। इस अवसर पर कहानीकार रेखा शर्मा, कवयित्री रंजना शर्मा ने कविवर प्रेम की जेल में लिखी कविता का सस्वर पाठ किया। करो राष्ट्र निर्माण बनाये मिट्टी से सोना, बिना हुए निर्माण राष्ट्र कल्याण नहीं होना..। मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री रविन्द्र जुगरान ने कहा कि, राष्ट्रीय कवि श्रीराम शर्मा प्रेम ने 1944 में दिल्ली सेंट्रल सैक्रेटिएट पर तिरंगा फहराया था। उन्हें फिरोजपुर जेल भेज दिया गया था। दो वर्ष के कठोर कारावास के दौरान उन्होंने जेलों में कविताये लिखी। ये कविताएं सम...