धनबाद, अगस्त 14 -- झरिया, प्रतिनिधि। झरिया गुजराती स्कूल के पूर्व प्रधानध्यापक स्व. केपी तिवारी की दूसरी पुण्यतिथि बुधवार को झरिया में मनाई गई। उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि दी गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्व.तिवारी एक शिक्षक के साथ साथ एक समाज कार्यकर्ता व कुशल नेतृत्वकर्ता भी थे। जो संस्कार भारती सहित कई संगठनों से जुड़े थे। उनकी कमी आज महशूस हो रही है। पुण्यतिथि पर गोविन्दपुर निर्मला आश्रम और निर्मला कुष्ठ कॉलोनी के लोगों के बीच परिजनों ने भोजन और बच्चों के बीच चॉकलेट, बिस्कुट, पठन पाठन सामग्री का वितरण किया। मौके पर राकेश तिवारी, दिनेश तिवारी, गौरी , हर्ष तिवारी, पूनम देवी, रविशंकर, विवेक सहित शिक्षकगण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.