भदोही, फरवरी 24 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में सोमवार को 1857 क्रांति के नायक शहीद शीतल पाल की पुण्यतिथि मनाई गई। नगर के शीतल पाल तिराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर पहुंच कर लोगों ने माल्यार्पण किया। साथ ही उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प भी लिया। शहीद के स्वजन राजेश पाल की अगुवाई में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस के जिला सहसंयोजक जयशंकर पांडेय ने कहा कि देश को आजाद कराने में उनका बड़ा योगदान था। उस दौरान अंग्रेज उनका नाम सुनकर कांपते थे। कहा कि 1857 के क्रांतिकारी शहीद शीतल पाल को गोपीगंज नगर जीटी रोड के पास उस दौरान स्थित इमली के पेड़ पर फांसी दी गई थी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकारों ने शहीद के स्वजनों को कोई आर्थिक मदद नहीं किया और ना ही सरकारी नौकरी देन...