बलिया, दिसम्बर 15 -- बलिया। लौहपुरुष, भारतरत्न देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर सोमवार को कांग्रेस सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। इस दौरान पार्टी के नेता, कार्यकर्ताओं ने लौहपुरुष के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यप्रकाश उपाध्याय मुन्ना ने कहा कि सरदार पटेल महान स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ ही एक दूरदर्शी राजनेता थे। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्या करने वाले विचारधारा पर प्रतिबन्ध लगाकर स्पष्ट रूप से इसका परिचय दिया था कि यह विचारधारा आने वाले समय में देश की एकता अखण्डता और संविधान पर खतरा है जो आज के समय में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी जब आरएसएस के रवैया पर प्रश्नचिन्ह लगाते हैं तब हमें सीधे सरदार पटेल का वह दिन याद आता है ...