बक्सर, मई 8 -- बक्सर। व्यवहार न्यायालय स्थित अधिवक्ता संघ भवन में स्व. रामजी सिंह की पहली पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर दिवंगत अधिवक्ता के तैलचित्र पर जिला जज हर्षित सिंह ने पुष्पांजलि अर्पित की। रामजी सिंह की पुत्री योगिता सिंह ने बताया कि रामजी सिंह का जन्म 1 अप्रैल 1945 को जिले के नचांप गांव में हुआ था। पटना लॉ कॉलेज से कानून में डिग्री प्राप्त करने के बाद बक्सर न्यायालय में वर्ष 1968 में वकालत प्रारंभ किया। ये 55 वर्षों से अधिक समय तक वकालत किए। अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारियों के साथ जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बबन ओझा, आनंद मोहन उपाध्याय व बिंदेश्वरी पांडेय सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...