अल्मोड़ा, मार्च 8 -- भारत रत्न स्व. गोविंद बल्लभ पंत को शुक्रवार को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया। स्याल्दे ब्लॉक के गोविंद बल्लभ पंत चौक भाकुड़ा में स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। देश-प्रदेश के लिए पंडित पंत के कराए कार्यों और योगदान पर भी चर्चा की गई। भारत रत्न स्व. पंडित पंत की 64वीं पुण्यतिथि पर जीबी पंत समिति की ओर से कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। स्थानीय लोगों और महिलाओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर पंडित पंत को नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि वह एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। आजादी के आंदोलन से लेकर आजाद देश को उन्नति के मार्ग पर ले जाने के लिए उन्होंने विभिन्न कार्य किए। उनके नेतृत्व और समर्पण ने लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के आदर्शों को प्रोत्साहन दिया। वक्ताओं ने कहा कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.