बुलंदशहर, जनवरी 11 -- जिला कांग्रेस कमेटी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं महान स्वतंत्रता सेनानी लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री का जीवन सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा का प्रतीक है। "जय जवान, जय किसान" का उनका नारा आज भी देश को दिशा देने वाला है। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों पर चलकर ही लोकतंत्र, संविधान और आम जनता के हितों की रक्षा की जा सकती है। पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, मनीष चतुर्वेदी, नरेंद्र चौधरी और साजिद गाजी ने शास्त्री जी के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके नैतिक मूल्यों और देश के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए संकल्प लिया कि कांग्रेस पार्टी उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करती रहेगी। इस अवसर...