सीतापुर, अक्टूबर 11 -- सीतापुर, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर सपा जिला कार्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष क्षत्रपाल सिंह यादव ने कहा कि नेता जी ने अपने राजनीतिक जीवन काल में जनता के लिए संघर्ष किया। उन्होंने जनहित से जुड़े कई कार्य किये। पूर्व मंत्री रामहेत भारती ने कहा कि स्व. मुलायम सिंह सर्व समाज के पथ प्रदर्शक थे, आज वो हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी विचारधारा अजर अमर है। हमें उनके पदचिन्हों पर चलकर सर्व समाज की सेवा करनी है। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जनपद की सभी विधानसभाओं, ब्लाक व नगर पालिका, नगर पंचायतों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.