धनबाद, फरवरी 23 -- सिंदरी। रांगामाटी में शनिवार को माकपा ने मजदूर नेता बबलू बाउरी का प्रथम पुण्यतिथि स्मरण दिवस के रूप में मनाया। सर्वप्रथम उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। बबलू बाउरी ने ठेका मजदूरों के हक के लिए अनेकों आंदोलन किए थे। समाज के कमजोर लोगों को संगठित करने का संकल्प लिया गया। मौके पर माकपा लोकल कमेटी के सचिव विकास ठाकुर, रानी मिश्रा, सीपीआईएम सिंदरी शाखा सचिव गौतम प्रसाद, मिठू दास, राजू दास, सविता देवी थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.