बलिया, फरवरी 8 -- बलिया। भाकपा नेता उमाशंकर सिंह की पुण्यतिथि पर रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन उनके पैतृक गांव हरिपुर सुखपुरा में किया गया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद विभिन्न पार्टी नेता, जनसंगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपना विचार प्रकट करते हुए कहा की आज सत्ता प्रायोजित चुनौतियां हमारे सामने विकराल रूप धारण कर चुकी हैं, उनका मुकाबला करना ही हम सबका धर्म कर्म है। इसके लिए हमे संगठित विरोध काफी बल लगाकर करना होगा, अर्थात क्रिया से बड़ी प्रतिक्रिया देनी होगी। वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों, मजदूरों, नौजवानों, छोटे दुकानदारों, विद्यार्थियों को आर्थिक दलदल में धकेलने का काम किया है। भाई चारा बचाने के लिए संघर्ष करना तथा क्रिया से बड़ी प्रतिक्रिया देना दिवंगत नेता को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर प्रेमनाथ, श्र...