लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 11 -- पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनको याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। कस्बे के गौतम बुद्ध डिग्री कालेज में हुई श्रद्धांजलि सभा में पार्टी विस क्षेत्र अध्यक्ष सुरेंद्र यादव भंडारी समेत कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी तथा समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इसके बाद सीएचसी में भर्ती मरीजों को फल बांटे। इस दौरान उमाशंकर यादव, सुरेंद्र यादव, रमेश मौर्य, लेखराम भास्कर, सुभाष कश्यप, राजेंद्र यादव, रमन सिंह, अनुपम वर्मा, नीरज मौर्य, रमेश, त्रिमोहन लाल, वसीम, सूरज, रमेश मौर्य आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.