चम्पावत, मई 27 -- चम्पावत। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की पुण्य तिथि पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत की अध्यक्षता और महामंत्री निर्मल सिंह तड़ागी के संचालन में पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी ओर से दिए गए योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में पूर्व पीसीसी सदस्य उमेश खर्कवाल, नगर अध्यक्ष सौरभ साह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह अधिकारी, जिला प्रवक्ता अशोक वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश बोहरा, उपाध्यक्ष बालादत्त थ्वाल, जिला उपाध्यक्ष मुरलीधर जोशी, अब्दुल नाजिम, फिरोज हुसैन, केदार सिंह सामंत, मुकेश कुमार,रमेश जोशी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...