गया, मई 27 -- प्रखंड के घोड़ाघाट गांव में मंगलवार को स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन गया इकाई की ओर से मनाई गई। इस दौरान सर्वप्रथम पंडित नेहरू की छाया चित्र पर संगठन के अध्यक्ष राजेन्द्र दुबे ने मार्ल्यापण किया। इस दौरान राजेन्द्र दुबे ने कहा की पंडित नेहरू आधुनिक भारत के वास्तुकार थे। उन्होंने अपने प्रधान मंत्रीत्व काल में पंचशील योजना, दामोदर घाटी जैसी योजना लाए। इस मौके पर मानु प्रकाश, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, सुरेश प्रसाद, पुनित सिन्हा, राजेश मालाकार, हिमांशु सिन्हा आदि ने भी पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...