विकासनगर, अप्रैल 5 -- पंडित राम स्वरूप स्मारक समिति द्वारा शिक्षाविद एवं समाज सेवी पं. राम स्वरूप शर्मा की 17वीं पुण्य तिथि श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लक्खनवाला में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में समिति की ओर से विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन सामग्री वितरित की गई। इसके साथ ही उनकी स्मृति में सेवानिवृत्त शिक्षक को दिए जाने वाले रामस्वरूप शर्मा स्मारक सम्मान दयानंद तिवारी और सूरत सिंह तोमर को दिए जाने का निर्णय लिया गया। स्मारक समिति के अध्यक्ष आमोद शर्मा ने कहा कि राम स्वरूप शर्मा सदैव शिक्षा व शिक्षकों के प्रति समर्पित रहे। क्षेत्र के जनमानस में उनकी अमिट छाप थी, प्रत्येक व्यक्ति किसी न किसी रूप में सदैव उनसे जुड़ा रहा। कहा कि वह समय और अनुशासन के पाबंद थे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.