गढ़वा, फरवरी 6 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। संगीत कला महाविद्यालय में सुर साम्राज्ञी स्वर्गीय लता मंगेशकर की चौथी पुण्यतिथि पर संगीत भरी श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि सार्जेंट मेजर संदीप कुमार, भाजपा नेता उमेश कश्यप, डॉ अनिता तूफानी, संगीत कला महाविद्यालय के निदेशक प्रमोद सोनी, झामुमो नेता नीलू खान व वरिष्ठ कलाकारों ने स्वर्गीय लता मंगेश्कर की तस्वीर पर संयुक्त रूप से माल्यार्पण कर दीप जलाकर उद्घाटन किया। उक्त अवसर पर स्वर्गीय लता के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सार्जेंट मेजर संदीप ने कहा कि स्वर्गीय लता साक्षात सरस्वती पुत्री थी। हमलोग सौभाग्यशाली हैं कि स्वर्गीय लता के स्वर्णिम दौर में उनके अनमोल गीत को सुनकर संगीत का अमृतपान किया। डॉ अनिता ने कहा कि लता जी के गले मे सरस्वती की वास थी। उनकी स्वर में पूजा श्रद्धा वंद...