लखनऊ, अक्टूबर 7 -- भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक और किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर निगोहां के लालपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में विनोद वर्मा, नवीन मिश्रा, रामचंद्र रावत, मनोज पटेल, धनीराम, वीरेंद्र सिंह सहित अनेक किसान नेता मौजूद रहे। इस दौरान विनोद वर्मा ने चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जीवनी और उनके किसान आंदोलन में योगदान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि टिकैत जी ने हमेशा किसानों के अधिकारों की आवाज बुलंद की और उनके आदर्श आज भी किसानों के संघर्ष का मार्गदर्शन करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.