लखनऊ, जून 23 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर सोमवार को स्व. संजय गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अजय राय ने इस मौके पर कहा कि संजय गांधी बेहद प्रतिभाशाली और ऊर्जावान युवा नेता थे। थोड़े ही समय में उन्होंने देश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा लिया था। उन्होंने समय से पहले ही आने वाले समय की चुनौतियों और जरूरतों को समझ लिया था। पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण अभियान चलाया और सड़कों का चौड़ीकरण करवाया। उनके द्वारा चौड़ी कराई गई सड़कें मौजूदा समय में बढ़ते यातायात दबाव में उपयोगी साबित हो रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.