अंबेडकर नगर, मार्च 12 -- श्रद्धांजलि सिझौलिया में आयोजित कार्यकम में जरूरतमंदों को वितरित की गई सामग्री अम्बेडकरनगर। समाजसेवी स्वर्गीय करिया सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव सिझौलिया में भावपूर्ण ढंग से मनाई गई। करिया सिंह के भाई कामता प्रसाद सिंह व उनके परिजनों एवं सगे संबंधियों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें परिवार के सदस्यों और उपस्थित लोगों ने भाग लिया। कामता प्रसाद सिंह, कन्हैया सिंह और सुरेश सिंह ने उनके विचारों को आगे बढ़ाने और समाज सेवा के कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में रामपाल सिंह, केशरी सिंह, रविन्द्र नाथ सिंह, विश्वनाथ सिंह, राजेश सिंह, वीरेन्द्र सिंह एवं दिलीप सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.