बलिया, फरवरी 15 -- सुखपुरा। गोपाल आईटीआई के संस्थापक गोपाल तिवारी की 10वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। स्व. तिवारी के चित्र पर उनकी धर्मपत्नी हीरामनी देवी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि सभा का शुभारंभ किया। इसके बाद मुख्य अतिथि सपा के वरिष्ठ नेता अनिल राय, विशिष्ट अतिथि आनंद सिंह ने श्रद्धांजलि दी। साथ ही 370 जरूरतमंदों में कंबल वितरण किया। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि टाइगर तिवारी, अरविंद पांडे, धर्मेंद्र वर्मा, शिवानंद वर्मा, गोवर्धन राय, अशोक तिवारी, जब्बार वर्मा, टुनटुन राजभर, विनोद राजभर, संजय बीडीसी, रितेश तिवारी, प्रवीण तिवारी, दुर्गेश राय , राजू राय , व्यासजी, गिरीश तिवारी, दया श्रीवास्तव, मिंटू तिवारी आदि थे। ------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.