चाईबासा, फरवरी 12 -- चाईबासा, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी सदर मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष जयकिशन बिरुली के नेतृत्व में सदर मंडल बूथ संख्या 36 व 37 पर एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता, हमारे प्रेरणास्रोत श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। पुण्यतिथि के अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश पुरी पूर्व प्रत्याशी जेबी तुबिद भाजपा जिला महामंत्री प्रताप कटियार महतो द्वारा उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। और कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।तत्पश्चात उपस्थित सभी समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किया। जेबी तुबिद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सदैव पंडित दीनदयाल उपाध्याय विकास एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता थे और उन्होंने समाज की अंतिम व्यक्ति को विकास से एवं मुख्य धारा से जोड़ने का संकल्प लिया और भारती...