जमशेदपुर, मार्च 6 -- इंडस्ट्री ऑल ग्लोबल यूनियन की ओर से पुणे में तीन दिवसीय ऑटोमोटिव सेक्टर वर्ल्ड कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शहर के कई मजदूर नेताओं ने शिरकत की। जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते तथा महामंत्री आरके सिंह शामिल हुए और कांफ्रेंस को संबोधित भी किया। बुधवार को प्रतिनिधिमंडल ने पुणे स्थित टाटा मोटर्स प्लांट का भ्रमण किया। कांफ्रेंस में दुनियाभर के दर्जनों देशों के विशेषज्ञ, विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। तीन दिनों तक विभिन्न सत्रों में चलने वाली कार्यशाला में भारतीय ऑटोमोटिव उद्योग के परिप्रेक्ष्य में चुनौतियां, वैश्विक अवलोकन एवं उद्योग, श्रमिकों एवं यूनियनों के लिए चुनौतियों पर विस्तार से मंथन किया गया। कार्यक्रम में ...