गाजीपुर, सितम्बर 12 -- गाजीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए 01431/01432 पुणे-गाजीपुर सिटी-पुणे साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। 01431 ट्रेन पुणे से 26 सितम्बर से 28 नवम्बर तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन दूसरे दिन शाम 9:50 बजे गाजीपुर सिटी पहुंचेगी। 01432 ट्रेन गाजीपुर सिटी से 28 सितम्बर से 30 नवम्बर तक प्रत्येक रविवार और गुरुवार को रात्रि 11:55 बजे रवाना होकर तीसरे दिन शाम 4:20 बजे पुणे पहुँचेगी। यह ट्रेन अहमदनगर, मनमाड, भोपाल, झांसी, प्रयागराज, वाराणसी सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें 22 कोच होंगे, जिनमें 1 द्वितीय वातानुकूलित, 7 तृतीय वातानुकूलित, 8 शयनयान, 4 सामान्य श्रेणी तथा 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.