सोनभद्र, मार्च 9 -- करमा। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत करनावाह गांव निवासी एक अधेड़ कुछ दिन पहले ही पुणे काम करने गया था। अचानक तबीयत खराब होने से उसकी मौत हो गई। रविवार को एंबुलेंस से शव घर लगाया गया। शव देखकर मृतक दहाड़े मारकर रोने लगे। करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत करनवाह गांव निवासी 45 वर्षीय अशोक कुमार मौर्य पुत्र रामनरेश मौर्य विगत लगभग एक महीने पहले ही पुणे कमाने के लिए गया था। जिससे घर के परिवारों का भरण पोषण अच्छी तरह से हो सके। कुछ दिन पहले ही उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। वहां के लोगों ने दवाई इलाज कराया लेकिन कोई राहत नहीं मिली और शनिवार को उसकी मौत हो गई। एंबुलेंस की सहायता से शव को रविवार की सुबह लगभग 9:30 बजे घर लगाया गया। शव को देखते ही परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक के दो लड़के और एक लड़की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.