बरेली, मार्च 1 -- अखिल भारतीय पुजारी महासंघ बरेली के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु देव पाठक ने आचार्य रमाकांत दीक्षित को बरेली का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। विष्णु देव ने रमाकांत को शुभकानाएं देते हुए महासंघ को उच्चतम शिखर तक ले जाने के लिए पुजारियों के साथ मिलकर प्रचार-प्रसार करने को कहा है। जिलाध्यक्ष बनने के बाद दीक्षित ने कहा, वह मंदिरो में पुजारियों के साथ हो रहे शोषण रोकने को मुख्यमंत्री से मिलकर पुजारियों का मानदेय मानदेय तय करने की बात रखेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...