वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 8 -- पुजारी पुत्र का वाहन पकड़ने के विरोध में गोरखपुर के कुसम्ही जंगल स्थित प्रसिद्ध बुढ़िया माई मंदिर के पुजारियों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा और विरोध के चलते शुक्रवार को करीब छह घंटे तक मंदिर का पट बंद रहा। अफसरों के समझाने के बाद सुबह 5 बजे खुलने वाला पट 11.30 बजे दर्शन के लिए खोला गया। विरोध के दौरान दुकानें भी बंद रहीं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझा। दोपहर से दुकानें खुल गईं। मंदिर में पूजा-पाठ शुरू हो गया। वन विभाग में तैनात ट्रेनी डीएफओ गुरुवार की शाम को कुसम्ही जंगल में मातहतों के साथ निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान वह लुप्त हो रहे पौधों को संरक्षित करने के लिए बनी नई नर्सरी का निरीक्षण करने पहुंचे। नर्सरी में पौधरोपण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.