कन्नौज, फरवरी 11 -- तालग्राम, संवाददाता। पुखरावा गांव में मंगलवार देर रात शॉर्ट सर्किट से एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की कुछ ही देर में पूरी फैक्ट्री धधकने लगी। लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। आग की सूचना मिलते ही गांव में अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। आग का विकराल रूप देख फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान ग्रामीण भी आग बुझाने में जुटे रहे। हालांकि तब तक फैक्ट्री में रखी मशीनें, तैयार माल और कच्चा प्लास्टिक पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में प्लास्टिक का दाना तैयार किया जाता था। यह फैक्ट्री गांव निवासी अंकित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.