रांची, नवम्बर 30 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर, पुंदाग में रविवार को महाप्रसाद का वितरण किया गया। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित मंदिर में दैनिक पूजा, भोग चढ़ाने के बाद आरती हुई। राधा-कृष्ण दरबार का फूलों से मनोहारी शृंगार हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच केसरिया खीर महाप्रसाद का श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया गया। भजन- संध्या में संगठन से संबद्ध सदस्य गायकों ने दरबार में भजनों की लड़ियां प्रस्तुत कर हाजिरी लगाई। संगठन के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि सोमवार को मंदिर परिसर में श्री गीता जयंती पर विशेष अनुष्ठान होंगे। इस मौके पर शृंगार, पाठ, कीर्तन व प्रसाद वितरण होगा। महाप्रसाद वितरण में अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, शिव भगवान अग्रवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.