नई दिल्ली, मई 8 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। शिरोमणि अकाली दल बादल के युवा नेता गुणजीत सिंह बख्शी ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तानी सेना द्वारा गुरुद्वारे पर किए गए हमले की निंदा की है। बख्शी ने सिखों के हितैषी होने का दावा करने वाले अलगाववाद के समर्थकों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग पाकिस्तान के खिलाफ एक शब्द क्यों नहीं बोलते। बख्शी ने कहा कि यह हमला भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में पाकिस्तान की बौखलाहट का नतीजा है। भारतीय सेना ने सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इसके बावजूद पाकिस्तान ने पुंछ में रिहायशी इलाकों और धार्मिक स्थल को निशाना बनाया, जो निंदनीय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.