फरीदाबाद, जून 9 -- फरीदाबाद। आर्य केंद्रीय सभा जिला फरीदाबाद के चुनावों में एडवोकेट पी.के. मित्तल को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। चुनाव महर्षि दयानंद यज्ञशाला सेक्टर-10 में पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह बीसला और सुभाष ग्रोवर की देखरेख में संपन्न हुए। जिले की सभी 25 आर्य सभाओं ने भाग लिया। दयानंद सेठी को महामंत्री और अशोक गर्ग को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पी.के. मित्तल को प्रधान बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.